गरियाबंद

भूपेश सरकार की पोल खोलता सिंहदेव का इस्तीफा पत्र-नेहरू
18-Jul-2022 4:19 PM
भूपेश सरकार की पोल खोलता सिंहदेव का इस्तीफा पत्र-नेहरू

नवापारा-राजिम, 18 जुलाई। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव के एक मंत्रालय से त्याग पत्र देने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री अपने मंत्रालय में ही असहज महसूस कर रहे थे। उनके सामने कई कठिन परिस्थितियां निर्मित हो गई थी जिसके कारण वह त्याग पत्र देने को विवश हो गए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखे पत्र में टीएस सिंहदेव ने कहा है कि ग्रामीण विकास विभाग में मंत्रालय को लेकर मैं मनमाफिक काम नहीं कर पा रहा था इस कारण मैं त्याग पत्र दे रहा हूं। महामंत्री नेहरू साहू ने कहा कि अपने लिखें पत्र में प्रदेश के आठ लाख लोगों को आवास देने के लिए आवश्यक धन राशि की उपलब्धता नहीं होने से आवास नहीं मिल पाया। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत अंतिम स्वीकृति हेतु रुल्स ऑफ बिजनेस के विपरीत मुख्य सचिव की अध्यक्षा में सचिवों की एक समिति गठित की गई जो कार्य स्वीकृति हेतु मंत्री के अनुमोदन उपरांत मुख्य सचिव द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाना प्रोटोकॉल के विपरीत है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news