गरियाबंद

आकस्मिक मृत्यु के 3 प्रकरणों में 12 लाख की सहायता राशि मंजूर
22-Jul-2022 5:26 PM
आकस्मिक मृत्यु के 3 प्रकरणों में 12 लाख की सहायता राशि मंजूर

जांजगीर-चांपा, 22 जुलाई। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 03 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।

जिले की तहसील जैजैपुर के ग्राम किकिरदा के गणेश राम की सर्प दंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी  तिहारीन बाई, तहसील बलौदा के ग्राम रसोटा के साहेब लाल की अग्निदुर्घटना से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी  हरियर बाई और तहसील जांजगीर के ग्राम सिउड़ के धु्रव कुमार की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता  विजय कुमार सूर्यवंशी को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news