बलरामपुर

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न
22-Jul-2022 8:20 PM
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

रामानुजगंज,22 जुलाई। एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुनाव में भारत की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर बलरामपुर जिले में रैली निकाली गई व आदिवासी परंपरा अनुसार मांदर की थाप, पटाखा,करमा नृत्य के माध्यम से जश्न मनाया गया।

इस कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उद्धेश्वरी पैकरा,भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, सिद्धनाथ पैकरा,गोपाल कृष्ण मिश्रा,धीरज सिंह देव,भाजपा जिला महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता,सुखनंदन,किसान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शकुंतला पोर्ते,भजपा उपाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, कमला राम भगत,रामचरितर सोनवानी,ओमप्रकाश सोनी,धर्मेंद्र दुबे, मेहीलाल,शर्मिला गुप्ता, गौतम सिंह, पवन कश्यप, अभिषेक गुप्ता, अंश सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, मुकेश गुप्ता सहित जिला के सभी पदाधिकारी व सभी मंडल के अध्यक्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष महामंत्री प्रकोष्ठ के संयोजक एवं बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उत्सव में भाग लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news