गरियाबंद

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने अनूठा प्रयास
23-Jul-2022 4:49 PM
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने अनूठा प्रयास

अग्रवाल नवजागरण महिला मंडल का उमंग शॉपिंग एग्जीबिशन

मिलने वाली आय से निर्धन छात्राओं की पढ़ाई में करेंगे मदद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 23 जुलाई।।
सावन का महीना शुरू होते ही कार्यक्रमों की झड़ी लग जाती है। जगह-जगह सावन उत्सव मनाया जाता है। इसी कड़ी में नगर के अग्रवाल नवजागरण महिला मंडल द्वारा राधाकृष्ण मंदिर के वृंदावन कुंज गार्डन के विशाल हाल में उमंग शॉपिंग एग्जिबिशन का अनूठा आयोजन आयोजन किया गया। इस एग्जिबिशन का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण में अपना योगदान देना है।

शॉपिंग एग्जीबिशन में अधिकांश स्टॉल्स उन महिलाओं के लगे  जो आज देश की प्रगति और व्यापार में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। कपड़े, गहने व अन्य श्रृंगार से सम्बंधित सामान के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के व्यंजन के स्टाल लगे हुए थे। इस बार कुछ नए अनोखे स्टॉल्स जैसे हैपीनेस क्लास, किताबों का भी था जो कि बच्चों के लिए भविष्य में काफी उपयोगी साबित हो सकता है। बालिकाओं की शिक्षा इस एग्जिबिशन का महत्वपूर्ण उद्देश्य रहा है। इससे प्राप्त राशि का सदुपयोग स्थानीय कन्या शाला में निर्धन छात्राओं की पढ़ाई के लिए किया जाएगा।

अग्रवाल नवजागरण महिला मंडल द्वारा आयोजित उमंग शॉपिंग एग्जिबिशन का आयोजन बड़े ही उमंग व उत्साह के साथ संयोजित रूप से सम्पन्न हुआ। नवजागरण मंडल की अध्यक्ष और सभी सीनियर सदस्यों व कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और निष्ठा पूर्ण कार्य को श्रेय देते हुए, एग्जिबिशन में आए हुए सभी महिलाओं का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news