गरियाबंद

घटारानी जलप्रपात का अलौकिक नजारा, लोगों को कर रहा आकर्षित
24-Jul-2022 4:14 PM
घटारानी जलप्रपात का अलौकिक नजारा, लोगों को कर रहा आकर्षित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 24 जुलाई।
छत्तीसगढ़ प्रदेश, प्रकृति की गोद में बसा हुआ है। इस वजह से यहां प्राकृतिक सुंदरता से भरा पड़ा है। यहां अनेक ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक दर्शनीय स्थलों से परिपूर्ण है। यहां अनेक धर्म सम्प्रदायों की उत्पत्ति हुई है एवं उनकी प्रचार स्थली है। पर्यटन की दृष्टिकोण से छत्तीसगढ़ राज्य में 100 से अधिक स्थान, पर्यटन स्थल के रूप में चिन्हांकित किए गए हैं।

मानसून के दौरान जब प्रदेश के जलाशय में पानी लबालब भरा होता है, जलप्रपातों का नजारा अलौकिक होता है, तो इसकी खूबसूरती में चार चांद आ जाती है। इन्ही पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों में से एक गरियाबंद जिले के सुप्रसिद्ध जतमई और घटारानी जल प्रपात का मनमोहक झरना है जो छत्तीसगढ़ में पर्यटकों को सबसे अधिक आकर्षित करता है। यह झरने छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में रायपुर से 85 कि.मी. दूर स्थित है। यह दोनों झरने लगभग एक दूसरे से 10 किमी दूर स्थित है और चारो तरफ पहाड़ो से घिरा हुआ है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है।

घटारानी वॉटरफॉल की विशेषता
यह प्राकृतिक झरना हरे-भरे जंगलों के बीच है, जिससे इसकी सुंदरता अद्भुत प्रतीत होती है। यह जगह अब एक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित हो चुकी है, जबकि इसका धार्मिक महत्त्व हमेशा से ही रहा है। वॉटरफॉल और मंदिर के अलावा यहां कई प्राकृतिक मनोरम जगह भी हैं, जो पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।

यात्रा करने का सर्वोत्तम समय
आप यहाँ साल में कभी भी जा सकते हैं, लेकिन प्रकृति का आनंद लेने का सबसे अच्छा समय बारिश के बाद ही है, जुलाई से दिसंबर तक झरनों में पानी का भरपूर होता है और जंगल भी घने होते हैं। जतमई घटारानी में जतमई माँ और घटारानी माँ का भी दर्शन कर सकते है। नवरात्री में हर साल लाखों की संख्या में दर्शनार्थी आते है।

ऐसे पहुंचे जलप्रपात
यह स्थान सडक़ से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहां तक पहुंचने के लिए बसें और टैक्सी आसानी से उपलब्ध हैं। यह स्थान गरियाबंद जिले में रायपुर से 85 किमी दूर स्थित है। कार द्वारा लगभग 2-3 घंटे का समय लगेगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news