सूरजपुर

पुन: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने गौतम
25-Jul-2022 7:42 PM
पुन: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने गौतम

ओडग़ी, 25 जुलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश भर में कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का चुनाव प्रक्रिया के तहत चुनाव कराई जा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस कमेटी के द्वारा आपसी सहमति बनाते हुए पुन: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर गौतम कुशवाहा को निर्विरोध चुना गया।

आज ओडग़ी मुख्यालय में कांग्रेस के द्वारा कांग्रेस कमेटी के चुनाव प्रक्रिया को लेकर मीटिंग आहुत की गई। इस मौके पर उत्तराखंड से डीआरओ उदय सिंह, क्षेत्रीय विधायक पारसनाथ राजवाड़े, जिला अध्यक्ष भगवती रजवाड़े एवं वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में चुनाव की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। जिसमें कांग्रेस कमेटी के द्वारा आपसी सहमति बनाते हुए पुन: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर गौतम कुशवाहा को निर्विरोध चुना गया।

श्री कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी में पदाधिकारी तो एक ही बनता है पर आप सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बदौलत ही छत्तीसगढ़ में सरकार बनी है एवं क्षेत्रीय विधायक यहां से चुनकर विधानसभा पहुंचे हैं। चुनाव बहुत नजदीक में है। इसी को मद्देनजर देखते हुए हम सभी को एकजुटता के साथ शासन की योजनाओं को पहुंचाते हुए एवं नए कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में जोडऩे का प्रयास करना है।

इस मौके पर भारी संख्या में कांग्रेश के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मीटिंग पर उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news