बलरामपुर

उत्तरवाहिनी रेणुका नदी से जल ले देवगढ़ पदयात्रा कर सैकड़ों भक्तों ने किया जलाभिषेक
26-Jul-2022 8:45 PM
उत्तरवाहिनी रेणुका नदी से जल ले देवगढ़ पदयात्रा कर सैकड़ों भक्तों ने किया जलाभिषेक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उदयपुर,26 जुलाई।
विकासखंड उदयपुर के सैकड़ों महिला एवं पुरुष कांवरिये उत्तरवाहिनी रेणुका नदी महेशपुर से जल भरकर सोमवार को लगभग 30 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मंगलवार को देवगढ़ में अर्धनारीश्वर शिवलिंग में जलाभिषेक किया।

विदित हो कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन में भोले की फौज करेगी मौज कांवरिया संघ उदयपुर के तत्वावधान में आठवीं कांवर यात्रा रखी गई थी, जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष बुजुर्ग महिलाएं बच्चे सुबह 5 से 6 के बीच उत्तरवाहिनी रेणुका नदी से जल उठा कर पहले महेशपुर शिवलिंग में जलाभिषेक किए तथा कांवर लेकर देवगढ़ के लिए रवाना हुए।

महेशपुर में कांवरिया बंधुओं के लिए समिति की ओर से स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सभी लोग डीजे की धुन पर थिरकते हुए नजर आए। उदयपुर में राधा कृष्ण मंदिर के समीप दोपहर 12 बजे कांवरियों के पहुंचने पर महिलाओं ने फूलों से स्वागत किया।
 
शारदा महिला मंडल की महिलाएं डीजे की धुन पर भोले की भक्ति वाले गीतों पर जमकर झूमी। पैदल यात्रा दोपहर 1 बजे के करीब उदयपुर से निकली अगले पड़ाव में ग्राम सलका में विश्राम किया, यहां पर भोजन करने के बाद सभी कांवरिये देवगढ़ के लिए रवाना हुए। एक-एक कर सभी कांवरिये सायं 7 बजे करीब देवगढ़ पहुंचे।

मंगलवार की सुबह 2 से 3 बजे के बीच सभी कांवरियों ने अर्धनारीश्वर भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर दो लाइन में लगकर जलाभिषेक किया। इस दौरान देवगढ़ में आयोजित जगराता का भी आनंद उठाया। सूरजपुर की ओर से हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों एवं कांवरियों ने रात भर भोले की भक्ति का जगराता किया।

उदयपुर पुलिस द्वारा महेशपुर एवं देवगढ़ दोनों ही जगहों पर पुलिस बल लगाई गई थी। थाना प्रभारी धीरेंद्र नाथ दुबे प्रधान आरक्षक शत्रुघन सिंह तथा अन्य स्टाफ लगातार पेट्रोलिंग करते रहे।

महेशपुर एवं देवगढ़ में कांवरियों के लिए रुकने एवं भंडारा की व्यवस्था समिति के लोगों द्वारा की गई थी। युवा मित्र मंडली के सदस्यों जितेंद्र शर्मा, शिवम साहू, गोविंदा, सावन अग्रवाल,सत्यम सोनी,सोनू राजवाड़े, बबलू कश्यप, नवीन कश्यप, प्रकाश सोनी, आशीष अग्रवाल,अशोक बंसल,प्रदीप अग्रवाल, जिम्मी गर्ग, जिमी गुप्ता, राहुल, श्याम, मनीष यादव, सचिन अग्रहरि, सोमु गुप्ता, लक्की अग्रवाल के साथ-साथ शारदा महिला मंडल उदयपुर की माताओं बहनों ने कांवरियों के लिए महेशपुर से देवगढ़ तक अपनी सेवाएं दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news