बलरामपुर

भाजपा नेता कृष्णा दुबे का निधन
26-Jul-2022 8:53 PM
भाजपा नेता कृष्णा दुबे का निधन

रामानुजगंज,26 जुलाई। ग्राम जामवंतपुर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णा दुबे (45 वर्ष) का सोमवार की देर रात ह्रदय गति रुकने से से निधन हो गया। मृदुभाषी मिलनसार क्षेत्र में लोकप्रिय भाजपा नेता कृष्णा दुबे के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर पूर्व मंत्री रामविचार नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष रामानुजगंज रमन अग्रवाल सहित भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

रमन अग्रवाल ने कहा कि कृष्णा दुबे मेरे घनिष्ठ मित्र थे। हम लोगों ने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की और आज भी हम लोगों का साथ बरकरार था, उनका निधन हम लोगों के लिए पीड़ादायक है। उनकी कमी हमेशा रहेगी। कृष्णा दुबे के दो बेटी व एक बेटा है। वे अपने घर के एकलौता कमाऊ सदस्य थे। उनका अंतिम संस्कार गांव के ही मुक्तिधाम में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news