गरियाबंद

अधिकारी-कर्मचारियों का दिवसीय आंदोलन शुरू
27-Jul-2022 5:01 PM
अधिकारी-कर्मचारियों का दिवसीय आंदोलन शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 27 जुलाई ।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन आह्वान पर विकासखंड फिंगेश्वर मुख्यालय में कर्मचारियों अधिकारियों ने 2 सूत्रीय मांग केंद्र के समान महंगाई भत्ता तथा सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता की मांगों को लेकर 5 दिवसीय  आंदोलन जारी है।

इस अवसर पर फेडरेशन के घटक संगठन के सदस्यों तथा पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया। सभी संगठन प्रमुखों ने  सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक यशवंत साहू छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के संभागीय उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा सचिव आत्माराम साहू,शालेय शिक्षण संघ के महामंत्री विवेक शर्मा तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के आलोक शर्मा ,मोहित मिश्रा शिव कुमार सिन्हा सुभाष शर्मा अरुण प्रजापति नेमुराम साहू,  नेतराम साहू नरेश साहू हुकुम लाल तुलसीराम धनगर धनेश मरकाम रूपलाल साहू पुरुषोत्तम साहू हरीश साहू,जितेंद्र सोनकर ,एन एल साहू,सियाराम साहू,अजय गिरी गोस्वामी,भागचंद चतुर्वेदी सहित  संगठन के सदस्यगण उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news