बलरामपुर
एनएसयूआई के कार्यकर्ता दिल्ली में गिरफ्तार
27-Jul-2022 7:57 PM
रामानुजगंज, 27 जुलाई। नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी के द्वारा पूछताछ के लिए बुलावा के दौरान कांग्रेस के द्वारा हुए विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक प्रतीक सिंह भी सम्मिलित हुए। प्रतीक सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय को छावनी के रूप में दिल्ली पुलिस के द्वारा तब्दील कर दिया गया था। कार्यकर्ताओं को न आने दिया जाता था, न जाने दिया जा रहा था। कांग्रेस के द्वारा शांतिपूर्वक सत्याग्रह के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति मांगी गई थी, परंतु नहीं मिली थी। जिसके विरोध में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के साथ मैं भी विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित हुआ। इस दौरान दिल्ली पुलिस के द्वारा धक्का-मुक्की कर गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद देर शाम छोड़ा गया।