दन्तेवाड़ा

फेडरेशन के कर्मियों ने दिया धरना
28-Jul-2022 9:42 PM
फेडरेशन के कर्मियों ने दिया धरना

दंतेवाड़ा,28 जुलाई। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के कटेकल्याण इकाई के सदस्यों नें तीसरे दिन भी काम बंद कलम बंद हड़ताल की। इसके साथ ही विकासखंड मुख्यालय में शासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कटेकल्याण फेडरेशन के पदाधिकारी श्री जायसवाल ने कहा कि शासन द्वारा महंगाई भत्ते में केंद्र शासन से कम दर पर दिया जा रहा है। इसके साथ ही गृह भाड़ा भत्ता भी प्रदाय नहीं किया जा रहा है। जिससे अफसरों और कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।  

छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र भूपेश बघेल द्वारा कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई में जीवन यापन करने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है। कर्मचारियों ने शासन से 2 सूत्री मांगों को शीघ्र पूर्ण करने की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में फेडरेशन के सदस्य मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news