बीजापुर

फेडरेशन का आंदोलन जारी, महिलाओं को दी जिम्मेदारी
28-Jul-2022 9:48 PM
फेडरेशन का आंदोलन जारी, महिलाओं को दी जिम्मेदारी

 29 को होगा जंगी प्रदर्शन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 28 जुलाई।
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बीजापुर के बैनर तले आंदोलन के तीसरे दिन भी चारों विकासखण्डों में भारी संख्या में कर्मचारी व अधिकारी अपनी मांग डीए व एचआर को लेकर डटे हुये हैं।

आंदोलन के तीसरे दिन फेडरेशन ने संगठन का विस्तार करते हुए महिलाओं को जिम्मेदारी देते हुए धरना स्थल में ही संगठन की महिला कर्मियों को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी है। यामिनी बंजारे को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। श्रीमती बंजारे शालेय शिक्षक संघ की सदस्या हैं, वहीं  रेशमा गोटे को जिले की सहसचिव बनाया गया है। रेशमा वन कर्मचारी संघ से हैं। इसी कड़ी मे ब्लॉक ईकाई का भी नये सिरे से गठन किया गया हैं। शंकर लाल कतलाम को बीजापुर विकास खण्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।

ब्लाक उपाध्यक्ष पद पर संगीता उप्प , सह सचिव रागिनी देवाँगन  व दिलीप उसेंडी को चुना गया है। यहां मौजूद सैकड़ों कर्मचारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का तालियों से स्वागत किया। जिला पदाधिकारियों द्वारा समस्त विकासखण्डों का दौरा कर कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया जा रहा है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर खान एवं प्रवक्ता वीरा राजा बाबु, सह सचिव बालेन्द्र राठौर ,राजेश मिश्रा द्वारा विकास खण्ड भोपालपटनम का दौरा कर हड़ताली कर्मचारीयों का उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर संगठन के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मोहम्मद जाकीर खान ने कहा कि हमें अपने हक के लिए एकजूटता के साथ लड़ाई लडऩी हैं। इस दौरान ए. सुधाकर, कमल सिंह कोर्राम, महेश शेट्टी,मोहन सिंह, कंडिक नारायण, संदीप राज पामभोई, वेंकट राजू, रंगूवार नागराज, रमेश दूधीवार, शेख आसम, वेंक्टेश्वर लंबाड़ी, शारदा, महेन्द्र काका आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

वही बुधवार को जिला संयोजक केडी राय व जिला सचिव कैलाश रामटेके सहित ईश्वर झाड़ी, श्री ओयाम,वसीम खान,विजय चापड़ी,नरवेद सिंह आदि ने विकास खंड उसूर का दौरा कर हड़ताली कर्मचारीयों का हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर जिला संयोजक के डी राय ने इसे सरकार की हठधर्मिता बताया और कहा कि सरकार समय रहते माँगों को पूरा करे। जिला सचिव कैलाश रामटेके ने भी जल्द माँगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।

ज्ञात हो कि प्रांताध्यक्ष के निर्देश पर शुक्रवार  को पुन: जिला मुख्यालय मे रैली एवं धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news