गरियाबंद

प्रदेश के कर्मचारी व अधिकारियों की उपेक्षा कर रही राज्य सरकार - नेहरु साहू
29-Jul-2022 2:55 PM
प्रदेश के कर्मचारी व अधिकारियों की उपेक्षा कर रही राज्य सरकार - नेहरु साहू

नवापारा-राजिम, 29 जुलाई। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने प्रदेश के कर्मचारियों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार की भेदभाव एवं उपेक्षित नीतियों पर तंज कसते हुए कहा आज प्रदेश के कर्मचारियों में जो हाहाकार मचा हुआ है। उसकी जिम्मेदारी लेकर राज्य सरकार को माफी मांगते हुए तत्काल मांगों मांगों को पूर्ण करना चाहिए। 28 विभागों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों का आंदोलन में जाने से प्रदेश की व्यवस्था चरमरा चुका है। जनता त्राहि-त्राहि हो रहे हैं। राज्य के शासकीय कर्मचारी महंगाई भत्ता बागरी भाड़ा में केंद्र व राज्य शासन के बीच 12 प्रतिशत के अंतर व 7 प्रतिशम गृह भाड़ा को लेकर भारी आक्रोशित है। केंद्रीय कर्मचारियों को वर्तमान में 34 प्रतिशम महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।

जबकि राज्य के कर्मचारियों को उनसे महंगाई भत्ता में 12 प्रतिशत व 7 प्रतिशत गृह भत्ता कम दिया जा रहा है । जिनके चलते राज्य के 4 लाख 6 हजार 573 अधिकारी कर्मचारियों तथा लगभग 1लाख 25 हजार  पेंशनधारियों को प्रतिमाह 3 हजार  से लेकर 18 हजार का आर्थिक नुकसान हो रहा है। वही अभनपुर ब्लॉक मैदान में हरेली के दिन भी 28 विभाग के कर्मचारी अधिकारी सरकार के विरोध में नारेबाजी लगाते हुए चौथे दिन धरना प्रदर्शन में बैठा रहा। धरना स्थल में प्रमुख रूप से गजेंद्र सिंह क्षत्रिय, के आर मारकंडे, पवन कुमार गुरूपंच, बुद्धेश्वर वर्मा, जितेंद्र कुमार सिन्हा, वीरेंद्र कुमार साहू, हिरेंद्र यदु, लक्ष्मीकांत गजेंद्र, प्रवीण सिन्हा, हरीश ठाकुर, विजय कुमार सिन्हा, ओमप्रकाश मोहल्ले, हेमलता ध्रुव, रत्नाकर साहू, मनोज साहू, गोपेश कुमार साहू, सहित कर्मचारी अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news