गरियाबंद

हरेली पर पौधारोपण
29-Jul-2022 3:13 PM
हरेली पर पौधारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 29 जुलाई।
छुरा विकासखंड हरेली पर्व पर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी अनु. जनजाति छात्रावास  प्रांगण छुरा में छात्राएं एवं शिक्षिकाओं और समाजसेवियों द्वारा पौधारोपण किया गया। हरेली बड़े हर्षोउल्लस के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पोस्ट मैट्रिक आदिवासी अनु. जनजाति छात्रावास  प्रांगण छुरा में  वृहद वृक्षारोपण किया गया।

समाजसेवी मनोज पटेल ने उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मानव का जीवन बिना ऑक्सीजन के जी नहीं सकता। यह ऑक्सीजन हमें शुद्ध और स्वच्छ हवा से ही प्राप्त होती है। ये शुद्ध हवा हमें वृक्ष द्वारा ही प्राप्त होती है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार होते हैं। वृक्ष के बिना मानव जीवन का धरती पर कोई अस्तित्व ही नहीं हो सकता। अगर हमें पर्यावरण को बचाना है, तो अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। जिस प्रकार व्यक्ति अपने बच्चे का पालन पोषण करता है। उसी प्रकार वृक्ष का भी करना चाहिए। एक वृक्ष जीवन भर आपका साथ निभाता है।

पोस्ट मैट्रिक आदिवासी अनु. जनजाति छात्रावास  प्रांगण छुरा में  अधिक्षिका तुलेश्वरी कवर ने कहा कि सभी  हरेली पर्व पर छात्राएं की सहयोग से यह हरेली पर्व पर वृक्षारोपन किया गया और कहा कि मनुष्य के जीवन में वृक्षों का बहुत ही विशेष महत्व है। पेड़ धरती माता के बेटे हैं और हमारे मित्र भी। वृक्षों से हमें फल, सब्जियां, लकडिय़ां, आदि प्राप्त होती हैं। लकड़ी से फर्नीचर, कागज़, गोंद, आदि वस्तुएँ तैयार की जाती हैं। इसके अलावा पेड़ों से बहुत सारी औषधियां तैयार की जाती है, जो हमारे शरीर से संबंधित कई प्रकार के रोगों का उपचार करने में हमारी मदद करती है। इस अवसर पर  समाजसेवी मनोज पटेल, रेखराम ध्रुव, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी अनु. जनजाति छात्रावास अधिक्षिका तुलेश्वरी कवर मैम्म छात्रावास नर्स प्रियंका,  रसोईया हेमलता,राजेश्वरी,टोमेश्वरी,सुलच्क्षणा, खेतन व छात्रवास का सभी छात्राएं उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news