सुकमा

राष्ट्रपति पर टिप्पणी का विरोध, भाजपा ने पुतला जलाया
29-Jul-2022 9:52 PM
राष्ट्रपति पर टिप्पणी का विरोध, भाजपा ने पुतला जलाया

सुकमा, 29 जुलाई। प्रदेश भाजपा के निर्देश पर सुकमा भाजपा ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का  गुरुवार को पुतला दहन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गहरी नाराजगी भी जताई। भाजपा सुकमा के तत्वावधान में घड़ी चौक पर आयोजित पुतला दहन किया गया।

 इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष हुंगाराम मडक़ाम ने कड़ा विरोध जताते हुए  कहा कि कांग्रेस पार्टी के घटिया बयान से आज पूरे देश को पता चल गया कि इस पार्टी को आदिवासियों के प्रति कितनी घृणा है। इनकी आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर हो गई है। देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति के खिलाफ ऐसी टिप्पणी से पूरे देश के आदिवासी समाज की भावनाएं आहत हुई है। आदिवासी समाज कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगा।  मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष वरूण सिंग भदौरिया ने भी जमकर निशाना साधा।

प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष हुंगाराम मडक़ाम, पूर्व जिला अध्यक्ष अरूण सिंग भदौरिया, जिला  महामंत्री महेन्द्र सिंग भदौरिया, सोयम मुक्का, विवेक यादव, विश्वराज सिंग चौहान, सोनू नायक, रिषभ गुप्ता, हेमन्त सिन्हा, रोहित मिश्रा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news