बीजापुर

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, परिवहनकर्ता से वसूले साढ़े आठ लाख
29-Jul-2022 9:56 PM
खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, परिवहनकर्ता से वसूले साढ़े आठ लाख

संकनपल्ली ले जाते बाढ़ में बहा था ट्रक सहित राशन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 29 जुलाई।
बीते दिनों जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के संकनपल्ली व पुसगुड़ी उचित मूल्य की दुकान का वर्ष जुलाई 2022 का 217 क्विंटल खाद्यान लेकर जा रहा ट्रक के मेटूपल्ली नाला में आई बाढ़ में ट्रक सहित राशन बहे जाने पर खाद्य विभाग ने परिवहनकर्ता मनीष सिंह से 8 लाख 84 हजार से ज्यादा की क्षतिपूर्ति राशि वसूल की है।

 उचित मुल्य दुकान संकनपल्ली एवं पुसगुड़ी का जुलाई 2022 आबंटन का खाद्यान्न चावल 217.02 क्विंटल, शक्कर 4.42 क्विंटल, चना 8.84 क्विंटल तथा गुड़ 8.84 क्विंटल प्रदाय हेतु बीजापुर से परिवहनकर्ता मनीष सिंह ट्रक क्रमांक सीजी 17 जीए 1949  में  लोड कराकर वाहन चालक द्वारा ग्राम संकनपल्ली ले जाया जा रहा था। किन्तु संकनपल्ली से पूर्व मेटूपल्ली के पहाड़ी नाले को खाद्यान्न से भरी ट्रक पार नहीं कर पाया एवं बारिश के कारण पहाड़ी नाले का जलस्तर बढऩे से ट्रक खाद्यान्न सहित नाले में बह गया। उक्त घटनाक्रम में जो पीडीएस राशन सामग्री का नुकसान हुआ है।

उक्त सामग्री की क्षतिपूर्ति की राशि 8 लाख 84 हजार 693 की वसूली परिवहनकर्ता मनीष सिंह से विभाग द्वारा किया गया एवं 29 जुलाई 2022 को उक्त दोनो दुकानों में भण्डारण पूर्ण कराकर राशनकार्ड उपभोक्ताओं को माह जुलाई 2022 के खाद्यान्न एवं आवश्यक सामग्री का वितरण कराया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news