गरियाबंद

सैकड़ों हड़ताली कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए महारैली मेंं
30-Jul-2022 5:04 PM
सैकड़ों हड़ताली कर्मचारी अधिकारी शामिल हुए महारैली मेंं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 30 जुलाई।
अपने दो सूत्रीय मांगों को लेकर पांच दिवसीय आंदोलन के आखिरी दिन कर्मचारी अधिकारियों का जनसैलाब महारैली के रुप में राज्य सरकार के खिलाफ उमड़ा। वादाखिलाफी के नारे लगाते  जिला भर से लगभग 7 हजार कर्मचारी-अधिकारी शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के  छुरा ब्लाक के संयोजक एम आर खान के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में छुरा ब्लॉक के कर्मचारी-अधिकारी स्वस्फूर्त शामिल हुए। प्रांतीय आह्वान पर पांच दिवसीय आंदोलन के पांचवें दिन जिला मुख्यालय गरियाबंद पांचो ब्लॉक के सभी कर्मचारी-अधिकारी 11 बजे से गरियाबंद में एकत्र होना प्रारंभ हो गया था।
हड़ताली कर्मचारी अधिकारियों साथियों की भारी भीड़ के साथ धरनास्थल में नारेबाजी से पूरा पंडाल स्थल गुंजायमान हो रहा था जिला संयोजक प्रदीप वर्मा एवं ब्लॉक प्रमुखों कुशल नेतृत्व करते हुए के कुशल नेतृत्व में अपरान्ह दो बजे कार्यक्रम स्थल से कलेक्ट्रेट तक लंबी रैली निकाली गई व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पश्चात सभी कर्मचारी हित को शासन तक पहुंचाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

छुरा विकासखंड के संयोजक के साथ मोतीलाल साहू सहसंयोजक,चिंताराम सिन्हा संरक्षण, कोषाध्यक्ष यशवंत सिन्हा, मिडिया प्रभारी हीरालाल साहू, कार्यकारिणी सदस्य गण दिनेश कुमार गौर, प्रशांत साहू, भारत साहू, दिनेश साहू, दीनबंधु वैष्णव, चेतन सोनकर, बसंत वर्मा, रेखा देवांगन, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष धनंजय कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह सेन, सचिव श्री पूनम चंद्राकर, सह सचिव फनेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार निषाद, संरक्षक सदस्य नरेश्वर यादव, भारत साहू, प्रवक्ता ललित कुमार वर्मा, सलाहकार हेमलाल साहू, जिला कोर कमेटी सदस्य सुनील राजपूत, पुरुषोत्तम देवांगन, गीता प्रसाद साहू, कुशल चौहान, व्यास बंजारे, जवाहरलाल साहू, रुपेश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ से अध्यक्ष श्रीमती मीना यादव, उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज वर्मा, सचिव सोनिया ध्रुव, सह सचिव श्रीमती सोनल चौहान, प्रवक्ता कुमारी ओम प्रभा साहू समस्त संकुल अध्यक्ष, मनहरण लाल पटेल, पोषण वर्मवर्मा, रामकुमार साहू, पुखराज ठाकुर, गिरजाशंकर देवांगन, नन्दकुमार वर्मा, कार्तिक राम यादव, कयाराम यादव, विजय सोनी, ऋषि साहू, रीझे यादव, विमल पुरोह, यू एस रामगढिय़ा नकूल वर्मा, चन्द्र भूषण निषाद, देवेन्द्र सिन्हा, आदि सहित सभी विभाग के हड़ताली शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news