कोरिया

समाज कल्याण कार्यक्रम का आयोजन
31-Jul-2022 3:50 PM
समाज कल्याण कार्यक्रम का आयोजन

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया),  31 जुलाई।
श्रद्धा महिला मंडल एस. ई. सी. एल. के मार्गदर्शन में 30 जुलाई को सौम्य महिला समिति बैकुण्ठपुर की अध्यक्ष संगीता कापरी के मार्गदर्शन में बैकुण्ठपुर गौतम सदन क्लब में समाज कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बारिश के दिनों में ‘डोर टू डोर’ कचरा कलेक्शन करने वाली  महिलाओं के लिए मुश्किल समय होता है। पानी में भिगते हुए कचरा गाड़ी चलाना उनके लिए कठिन हो जाता है, उनकी समस्याओं को देखते हुए सौम्य महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती संगीता कापरी के मार्गदर्शन में 30 स्वच्छता अभियान में कार्यरत बहनो को ‘रेन कोट’ प्रदान किया गया।

30 महिलाओं को बारिश के मौसम साफ-सफाई के लिए 2 किलो सर्फ का पैकेट,, फिनाइल का एक लिटर बाटल तथा  लाईफ ब्वाय का साबुन भी देकर सभी महिलाओं को नास्ता का डिब्बा देकर  शहर को स्वच्छ बनाने के लिए उनके. सहयोग के लिये सभी महिलाओं को धन्यवाद दिया गया

समाज कल्याण के उपरोक्त कार्यक्रम में निलांजना गुप्ता,  सविता मंडल, मिताली मंडल, अनु श्रीनिवास  संध्या रामावत, मृनाली,  रीना विश्वकर्मा, नंदनी दुबे, स्वाति सिंह, राम्या ईलावर्सन, प्रितिका साहनी तथा सौम्य महिला समिति की सदस्यों की उपस्थिति रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news