बीजापुर

मांझीगुड़ा जाने वाली सडक़ उखड़ी, दुर्घटना की आशंका
31-Jul-2022 4:00 PM
मांझीगुड़ा जाने वाली सडक़ उखड़ी, दुर्घटना की आशंका

नगरपालिका के कामों की खुली पोल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 31 जुलाई ।
बाढ़ की तबाही से नगरीय क्षेत्र भी अछूता नही रहा। नगरपालिका क्षेत्र बीजापुर में कुछ घण्टो की बारिश ने पालिका के निर्माण कार्य और मुस्तैदी की पोल खोल दी। मुख्य सडक़ से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कई फ़ीट तक पानी भर गया। वहीँ माँझीपारा तक जाने वाली सडक़ न सिर्फ उखड़ी बल्कि पुल के पास गड्ढा बन गया। अब यही सडक़ और गड्ढा दुर्घटना का सबब बन रहा है।

दरसअल बीते कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश के बाद माँझीपारा को जोडऩे वाली सडक़ में कई फ़ीट ऊपर तक पानी भर गया था। बाढ़ के उतरने के साथ ही सडक़ की परते भी उखडऩे लगी। अब आलम यह है कि150 मीटर की लंबाई वाली सडक़ कई जगहों पर टूट चुकी है, सडक़ धीरे धीरे पानी मे टूटकर गिरती जा रही है वहीं इस सडक़ पर पुल के पास कई फ़ीट गहरा और चौड़ा गड्डा बन गया है। जिसे टहनियों और झाडिय़ो से ढंका गया है।जो नाकाफ़ी साबित हो रहा है।

रोज़ाना इस सडक़ से सैकड़ों दुपहिया वाहन गुजरते हैं। शाम ढलते ही इस मार्ग में अंधेरा पसर जाता है। ऐसे में यहां दुर्घटना की प्रबल संभावना बनी हुई है। कई वाहन यहां गिरे भी हैं।लेकिन बड़ी घटना नही घटी है। मानो नगरपालिका ने इस सडक़ से मुँहमोड़ लिया है। लगता है नगरपालिका यहां बड़ी दुर्घटना के होने का इन्तेजार कर रहा है।

इस बारे में सीएमओ बीएल नुरेटी ने बताया कि उन्होंने मांझीगुड़ा सडक़ का जायजा लिया है। अभी फिलहाल गड्ढे के अगल बगल बेरेटिंग कर दिया गया है। रविवार की दोपहर तक गड्ढे को पाट कर मरम्मत कर दिया जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news