कोरिया

राष्ट्रपति का अपमान, कांग्रेस सांसद का फूंका पुतला
31-Jul-2022 4:04 PM
राष्ट्रपति का अपमान, कांग्रेस सांसद का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया) 31 जुलाई।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने वाले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का विरोध ग्राम पंचायत सलका में युवा मोर्चा जिला मंत्री हितेश प्रताप सिंह (लकी) के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सलका गोपाल रजवाड़े प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के निकट सलका चौक पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी का पुतला फंूका। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपाल रजवाड़़े जिला मंत्री भाजपा युवा मोर्चा हितेश प्रताप सिंह (लकी), कासी साहू , अभय दुबे, गोलू सिंह, संजय दुबे, शक्ति मान, श्याम लाल चिकनजूरी, राजकुमार चक्रधारी, विजय यादव, चरण चिकनजूरी, भोले, संदीप चेरवा, राम अवतार, सचिन, आनंद, संतोष, सौरव, रोशन विश्वकर्मा आदि काफी संख्या में युवा उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news