गरियाबंद

मन की बात जन चौपाल लगाकर सुनी
02-Aug-2022 4:08 PM
मन की बात जन चौपाल लगाकर सुनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 2 अगस्त। 
भाजपा खोरपा मंडल के उल्बा बूथ के अटल चौक में जन चौपाल लगाकर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया गया। श्रोताओं ने रेडियो प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के मन का बात सुनकर अभीभूत हुए। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव को पूरे उत्साह के साथ मनाने का अपील किया। मन की बात में मोदी जी ने देश कृषकों का मनोबल बढ़ाते हुए कृषि उत्पादन के साथ हरियाणा के यमुनानगर में सुभाष का जिक्र किया। उन्होंने मधुमक्खी पालन कर शहद उत्पादन वैज्ञानिक तरीके से किया, जो पूरे देश के लिए चर्चा का विषय है। 

प्रधानमंत्री जी ने शहद के औषधीय लाभ पर देशवासियों का ध्यानाकर्षण किया। वहीं देश में मेलों का भी बहुत सांस्कृतिक महत्व है। देश में के कई क्षेत्र में आदिवासी समाज के पारंपरिक मेले होते हैं। मेले जन मन दोनों को जोड़ते हैं। हिमांचल में महासू देवता का आह्वान किया जाता है। हिमाचल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात सहित कई प्रदेशों के मेलों की चर्चा किया। छत्तीसगढ़ के बस्तर के नारायणपुर में माता मावली मेले सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिकता का खूब तारीफ किया। इसे आदिवासी समाज के संस्कृति का अनूठा प्रस्तुति बताया। 

भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने आजादी के अमृत महोत्सव को हर घर तिरंगा एवं पूरे जोश खरोश से मनाने के लिए बूथ के कार्यकर्ताओं से निवेदन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश पिछड़ा वर्ग के सदस्य हृदय राम साहू, जिला उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, महामंत्री नेहरू लाल साहू, गोविंदराम साहू, लोकनाथ साहू, अंबीका कोसले, गीता तारक, नरोत्तम साहू, राममूर्ति शर्मा, त्रिभुवन साहू, यशवंत साहू, रामजी तारक, नोहर साहू, सालिक राम साहू, संतोष साहू, मनोज तारक, अजय गायकवाड, नरेंद्र कुर्रे, हीरालाल यादव, हीरालाल साहू, लिकेश्वर रिगर, जगगतू तारक, छबी साहू, डिग्गू साहू, परमानंद साहू, पोषण तारक, नोमेश मानिकपुरी सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news