दन्तेवाड़ा
नागपंचमी पर पूजा-अर्चना
02-Aug-2022 9:24 PM
बचेली, 2 अगस्त। नगर में मंगलवार को नागपंचमी पर्व मनाया गया। लोगों ने विधि-विधान से नाग देवता और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। नाग देवता को दूध चढ़ाकर रक्षा की कामना की। साथ ही भोग चढ़ाया गया। सावन की नागपंचमी का खास महत्व है। इस अवसर पर महिलाओं व पुरूषों ने घर में सुख-शांति समृद्धि के लिए उपवास रख कर मंगल कामना की। मान्यता है कि नागपंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती है।