बिलासपुर

प्रताडऩा के चलते पत्नी ने दी थी जान, आरोपी पति को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
03-Aug-2022 12:29 PM
 प्रताडऩा के चलते पत्नी ने दी थी जान, आरोपी पति को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 3 अगस्त।
पत्नी की आत्महत्या के बाद कई माह से फरार चल रहे पति को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। संतोषी नगर, तोरवा की 27 वर्षीय देवांशी कश्यप का विवाह लवन, बलौदाबाजार के अजय जांगड़े के साथ हुआ था। आरोपी शादी के बाद से ही उसे प्रताडि़त करने लगा था। उसने इसी वजह से तोरवा स्थित अपने घर में आकर बीते साल आत्महत्या कर ली थी। आरोपी की तलाश में पुलिस लवन गई तो वह वहां नहीं मिला। इसके बाद लगातार उसकी खोजबीन होती रही। बाद में मालूम हुआ कि वह दिल्ली में अलग-अलग जगह ठिकाना बदलकर रह रहा है। पुलिस टीम ने उसे वहां जाकर गिरफ्तार कर लिया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news