बीजापुर

सात साल से अटकी पदोन्नति, नाराज लिपिक खोलेंगे मोर्चा
04-Aug-2022 9:08 PM
सात साल से अटकी पदोन्नति, नाराज लिपिक खोलेंगे मोर्चा

  एक माह का अल्टीमेटम फिर होगा कलम बंद आंदोलन   

बीजापुर, 4 अगस्त। सात सालों से सहायक ग्रेड 3 से सहायक ग्रेड 2 में पदोन्नति व कर्मचारियों की समयमान एवं स्थायीकरण की कार्रवाई अब तक नहीं किये जाने से आहत अब लिपिक संघ भी आंदोलन के मूड में आ गया है। संघ ने अपनी मांगों का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपकर एक माह में मांग पूरा किये जाने का अल्टीमेटम दिया हैं। अन्यथा संघ अनिश्चितकालीन के लिए कलम बंद हड़ताल चला जाएगा।

अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पसपुल व कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रवीर बोज्जी के अगुवाई में संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा से मिल उन्हें ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया है कि राजस्व विभाग मे वर्ष 2017 से सहायक ग्रेड 03 से सहायक ग्रेड-02 के पद पर पदोन्नति एवं लिपिक कर्मचारियों की समयमान एवं स्थायीकरण आज पर्यन्त नहीं किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार प्रति वर्ष विभागीय पदोन्नति समिति का गठन कर पदोन्नति किये जाने का निर्देश है। किन्तु शासन के महत्वपूर्ण राजस्व के द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा हैं। 07 वर्षों से पदोन्नति लंबित रहना अत्यंत खेद का विषय है।
 
संघ ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर बीजापुर को 01 माह के भीतर निराकरण करने हेतु निवेदन किया गया है। एक माह के भीतर पदोन्नति एवं लिपिक कर्मचारियों की समयमान एवं स्थायीकरण नहीं होने की स्थिति में जिले के समस्त कर्मचारी आंदोलन हेतु विवश होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पसपुल ने कहा कि जिला कार्यालय की लापरवाही के कारण राजस्व विभाग के कर्मचारियो की पदोन्नति की कार्यवाही विगत 7 वर्षो से लंबित है। इसका कर्मचारियों के मनोबल पर विपरित प्रभाव पडता हैं। साथ ही हित प्रभावित होता हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर एक माह का समय दिया गया हैं। समय अवधि में कार्यवाही नही होने पर आदोलन किया जाएगा।

लिपिक संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रवीर बोज्जी ने कहा कि शासन के निर्देशों की अवहेलना जिला कार्यालय बीजापुर के द्वारा किया जा रहा हैं। कलेक्टर कार्यालय की यह स्थिति है तो अन्य कार्यालय की स्थिति क्या होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता हैं। उन्होंने मांग की है कि लंबे अवधि से पदोन्नति क्यों नहीं की गई। इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news