बालोद

हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने जिला प्रशासन ने की पुख्ता तैयारी
05-Aug-2022 7:34 PM
हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने जिला प्रशासन ने की पुख्ता तैयारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 5 अगस्त।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बालोद जिले के सभी घरो में तिरंगा लगाने हेतु कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियॉ सुनिश्चित की जा रही है। 

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने इस अभियान में पूरे जिलेवासियों की अनिवार्य भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश देने के लिए आज कलेक्टोरेट परिसर में महिला स्वसहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल में पहुॅचकर तिरंगा खरीदा। इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित सभी लोगों को अनिवार्य रूप से तिरंगा खरीदकर हमर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जिले के प्रत्येक घरों में तिरंगे की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु पर्याप्त मात्रा में तिरंगा तैयार किया जा रहा है। 

कलेक्टर के निर्देशानुसार बिहान के महिला स्वसहायता समूह और लाईवलीहुड कॉलेज आदि के माध्यम से समुचित मात्रा में तिरंगा तैयार कराया जा रहा है। 
इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल आदि मौजूद थे।

कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी, कर्मचारियों तथा आगन्तुकों को तिरंगा उपलब्ध कराने हेतु कलेक्टोरेट परिसर में महिला स्वसहायता समूह द्वारा लगाए गए स्टॉल में बड़ी संख्या में खरीददार पहुॅच रहे हैं। उपसंचालक पंचायत श्री आकाश सोनी ने बताया कि कलेक्टोरेट कार्यालय में तिरंगा खरीदी हेतु प्रात: 10.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक उपलब्ध है, खरीदे गए तिरंगे का भुगतान ऑफलाईन व ऑनलाईन माध्यम से किया जा सकता है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news