कोण्डागांव
यादव समाज ने सौंपा ज्ञापन
05-Aug-2022 9:42 PM
कोण्डागांव, 5 अगस्त। बस्तर संभाग में एक साथ युवा व महिला प्रकोष्ठ के द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मांस मदिरा बंद को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। इसी कड़ी में कोंडागांव में भी यादव समाज ने भी प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान यादव समाज से बस्तर संभाग युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष गुडू राम पाल यादव जिलाध्यक्ष दिनेश यादव उपाध्यक्ष संजना यादव सचिव राकेश यादव कोषाध्यक्ष रितेश यादव मोहन यादव अकबर यादव डमरू यादव पुलचन्द यादव गणेश यादव प्रेमचंद यादव हीरा यादव ललीता यादव सुनीता यादव सीता यादव हेमलता यादव भारती यादव व यादव समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।