कोण्डागांव

महिला समूह को 15 हजार तिरंगा झंडे बनाने का ऑर्डर
05-Aug-2022 10:49 PM
महिला समूह को 15 हजार तिरंगा झंडे बनाने का ऑर्डर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 5 अगस्त।
आजादी के अमृत महोत्सव में जिले की महिला स्व-सहायता समूह तिरंगा बनाकर अहम भूमिका निभा रही हैं। महिला समूह स्थानीय सी-मार्ट में झंडा विक्रय करने सहित नगर के संजीवनी मार्ट के समीप नगरपालिका कॉम्प्लेक्स में भी झंडा बिक्री के लिए स्टॉल लगाया गया है। यहां पहुंचकर कलेक्टर दीपक सोनी और सीईओ जिला पंचायत प्रेमप्रकाश शर्मा ने स्टॉल का अवलोकन कर राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली और स्वयं के लिए झंडा खरीदा।

कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से महिला समूह द्वारा निर्मित झण्डा खरीदकर अपने-अपने घरों पर झण्डारोहण करने की अपील करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाने का आग्रह किया। आजादी के अमृत महोत्सव को जिले में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ मनाने हेतु जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।

कोण्डागांव में संचालित उड़ान से जुड़ी महिला समूहों की महिलाओं को जिला प्रशासन से 15 हजार झण्डे की आपूर्ति करने का ऑर्डर मिला है। इसे मद्देनजर रखते हुए समूह की महिलाएं आजादी के जश्न को भव्य एवं स्मरणीय बनाने के लिए मेहनत एवं लगन के साथ झण्डा निर्मित करने में जुटी हुई हैं और आजादी के अमृत महोत्सव से जुडक़र स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news