महासमुन्द

संसदीय सचिव की मौजूदगी में राशि ने संभाला पदभार
06-Aug-2022 3:54 PM
संसदीय सचिव की मौजूदगी में राशि ने संभाला पदभार

 कहा-अच्छे शहर की कल्पना साकार करने पर दिया 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 अगस्त।
संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर की मौजूदगी में नगर पालिका परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष  राशि त्रिभुवन महिलांग ने कल पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पार्षदों, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, जनपद अध्यक्ष सहित पालिका कर्मचारियों ने नये अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और दी बधाई।

नगर पालिका परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने पदभार संभाला। इस मौके पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने कहा लंबे अरसे बाद नगर पालिका परिषद में कांग्रेस का अध्यक्ष बना है, जो बहुत ही हर्ष का विषय है। इसलिए कांग्रेस की और भी बड़ी जिम्मेदारी है कि शहर के विकास के साथ नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा नये अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग पर 30 वार्डों में निवासरत 80 आबादी को छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करते हुए मूलभूत सुविधाओं के साथ नगर विकास को भी गति प्रदान करना है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा पूरी नगर पालिका को टीमवर्क के साथ काम करना होगा। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने भरोसा जताते हुए कहा कि सभी पार्षद एक जुटता के साथ नगर विकास की एक नई दिशा तय करेगा। अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने यह भी कहा कि नगर पालिका अंतर्गत विकास कार्यों का रोड मैप तैयार किया जाएगा। जिससे शहर के नागरिकों की एक अच्छे शहर की कल्पना को साकार करने पर जोर दिया जाएगा। 

अध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने कहा भूपेश है तो मुमकिन है और विनोद है तो विकास है। इस अवसर जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, पूर्व उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग, पार्षद मीना वर्मा, शोभना यादव, कमला बरिहा, हेमलता यादव, देवीचंद राठी, मनीष शर्मा, पवन पटेल, हफीज़ कुर्रेशी, जगतराम महानंद, अमन चंद्राकर, डमरूधर मांझी, मुन्ना देवार, निखिलकांत साहू, मंगेश टांकसाले, राजेन्द्र चंद्राकर, एल्डरमैन जावेद चौहान, अनवर हुसैन, गुरमीत सिंह चावला, सुनील चंद्राकर, योजना सिंग, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, खिलावन बघेल, सोमेश दबे, दिलीप चंद्राकर, जसवीर सिंह ढिल्लो, बादल मक्कड़, गोलू मदनकार, एरिश अनवर,सगनजोत, महेन्द्र सिका, गोपाल वर्मा, विजय साव, सीएमओ आशीष तिवारी, पालिका कर्मचारियों सहित समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news