महासमुन्द

रासेयो स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा रैली
06-Aug-2022 4:02 PM
रासेयो स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 अगस्त।
शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में आजादी के 75 वें वर्षगांठ अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष एवं महिला इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ.अनुसुइया अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं डॉ.मालती तिवारी जिला संगठक रासेयो के मार्गदर्शन में ग्राम मचेवा में रैली का आयोजन किया गया।

 

तिरंगा रैली से पूर्व प्राचार्य ने महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को संबोधित किया। रैली में महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी अधिकारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार राजा और राजेश्वरी सोनी के मार्गदर्शन में समस्त स्वयंसेवक सम्मिलित रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news