महासमुन्द

पटेवा में 10 को आदिवासी सम्मेलन
06-Aug-2022 4:20 PM
 पटेवा में 10 को आदिवासी सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 

महासमुंद 6 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति झलप पटेवा मण्डल द्वारा 10 अगस्त को आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम के संयोजक एवं मण्डल अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष सेवक राम दीवान ने जानकारी दी कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर समाजजनों की व्यस्तता को देखते हुए यह कार्यक्रम 10 अगस्त को झलप मंडी प्रांगण में आयोजित  किये जाने का निर्णय लिया गया है। विगत दिनों झलप में आयोजित बैठक में सभी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तय किया कि सामाजिक प्रतिष्ठित जनो के साथ भाजपा अनुसूचित जनजाति के नेताओं को आमंत्रित किया जाय।
 

गरिमामय अयोजन संपादित किया जाय। 
कार्यकर्ताओं ने देश की प्रथम अनुसूचित जनजाति महिला राष्ट्रपति के निर्वाचन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे देश के इतिहास में गौरवशाली अध्याय बताया एवं देश के प्रत्येक वर्ग के सम्मान में भाजपा द्वारा उठाया गया कदम बताया। बैठक में आयोजित सम्मेलन के संयोजक के रूप में सेवक राम दीवान एवं सहसंयोजक के रूप में योगेश ठाकुर,शिव मण्डावी, गुमान कमार, आशाराम दीवान, आनंद राम खडिय़ा, संतोष ध्रुव, ईश्वर ध्रुव, पवन ध्रुव का नाम प्रस्तावित किया गया। जिसको सर्व सम्मति से पारित किया गया। बैठक में पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, सेवक राम दीवान, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता अग्रवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष  धर्मेश शुक्ला, सरपंच रूपलाल पटेल,देवा नायक, कुलजीत सलूजा, शम्मी सलूजा, निर्भय नायक, योगेश ठाकुर, संतोष ध्रुव, डॉ. सुरेश ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष यमुना ठाकुर, महामंत्री लक्ष्मी साहू, पवन ध्रुव, ईश्वर ध्रुव, प्रीतम दीवान, राजकुमार दीवान, कृपाराम ठाकुर,रैनसिंह ध्रुव,  संतोष ध्रुव, गुमान कमार, मिलाप ध्रुव, शिव मंडावी, दयाराम पटेल, सुकालू बघेल, कंचन ठाकुर आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news