धमतरी

तिरंगे का सम्मान करना भाजापाईयों के बस में नहीं- कांग्रेस
06-Aug-2022 6:38 PM
तिरंगे का सम्मान करना भाजापाईयों के बस में नहीं- कांग्रेस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 6 अगस्त।
भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान विवादों में घिर गया है, पहले जिलाध्यक्ष पर उल्टा तिरंगा पकडऩे का मामला गरमाया, अब कुरुद के एक भाजपाई पर भी राष्ट्रध्वज के अपमान करने का मुद्दा तूल पकड़ता दिख रहा है।

दो दिनों से सोशल मीडिया में एक फोटो जमकर वायरल हो रही है जिसमें कुरुद भाजपा से जुड़े कुछ कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामे हुए हैं, इन्हीं में से एक ने तिरंगा झंडा को अपने पैरों के पास जमीन में टिका रखा है। इसको लेकर कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया में भाजपा की जमकर लानत मलानत करते हुए राष्ट्रध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है।
इस बारे में कांग्रेस प्रवक्ता योगेश कुर्मी ने बताया कि आज पूरा भारतवर्ष आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। दूसरी ओर भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का लगातार अपमान कर रहे हैं। जिसे देश कभी बर्दास्त नही करेगा। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश से आह्वान किया है कि सभी देशवासी अपने सोशल डीपी में तिरंगा लगाए लेकिन आरएसएस ने अपने डीपी में तिरंगा नही लगाया है। इससे भारतीय राष्ट्रध्वज के प्रति संघियों का नजरिया साफ परिलक्षित होता है।

कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि आज़ादी का अमृत महोत्सव हम  भारतीयों के उत्सव का राष्ट्रीय पर्व है, निश्चित रूप से तिरंगा फहराना राष्ट्रीय गर्व का विषय है। हर किसी को भारतीय ध्वज संहिता का पालन करते हुए ध्वज लगाना चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता, शांति, शौर्य, शहादत, संप्रभुता और समृद्धि को प्रतिबिंबित करता है। अतिउत्साह में आकर किसी भी रूप में राष्ट्रध्वज का अपमान न हो, इस बात का खयाल रखना हर भारतीय की जवाबदेही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news