धमतरी

नोटिस मिला तो सफाई में किया सुधार, मकई तालाब किनारे से हटाया अतिक्रमण
06-Aug-2022 6:42 PM
नोटिस मिला तो सफाई में किया सुधार, मकई तालाब किनारे से हटाया अतिक्रमण

आयुक्त ने निगम के अफसरों के साथ आमपारा वार्ड का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 6 अगस्त।
चौराहों पर मिली गंदगी के बाद आयुक्त ने स्वास्थ्य प्रभारी सचिंद्र थावाइत को नोटिस जारी किया। इसके दूसरे दिन सफाई व्यवस्था में सुधार हो गया। चौराहों के अलावा महापुरुषों की प्रतिमा स्थल की सफाई हुई। आयुक्त ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर आमापारा वार्ड आकर वार्ड वासियों से मुलाकात की। तालाब किनारे कचरा फेंकने वालों को चिंह्नित कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर निगम की राजस्व टीम ने मकई तालाब किनारे से अतिक्रमण हटवाया। सडक़ पर रखा सामान जब्त किया।

शुक्रवार को आयुक्त विनय कुमार पोयाम ने निगम अफसरों के साथ मकेश्वर वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने बनिया तालाब में चल रहे सफाई कार्य एवं वार्ड का निरीक्षण किया। तालाब किनारे निवासरत लोगों से मिले। सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। वार्डवासियों ने कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा तालाबों में गंदगी करने की शिकायत की। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अफसरों को दिए। नेशनल हाईवे पर जगह-जगह की गई सफाई व्यवस्था देखा। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की समीक्षा की स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर के सभी चौक-चौराहों एवं सभी प्रतिमा मूर्तियों की विशेष सफाई कराने आयुक्त विनय कुमार ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया। नियमित रूप से स्वच्छता समूह की महिलाओं से डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपस्थित मिशन मैनेजर शशांक मिश्रा से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के सुचारू रूप से संचालन एवं यूजर चार्ज के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। यूजर चार्ज वसूली पर फोकस करने निर्देश दिए।

मकई तालाब किनारे से हटाया अतिक्रमण
शुक्रवार को नगर निगम की टीम ने मकई तालाब किनारे से अतिक्रमण हटाया। निगम टीम द्वारा पहले अतिक्रमण हटाने समझाइश दी गई थी, लेकिन कब्जा नहीं हटाया। राजस्व की टीम दोपहर करीब 12 अतिक्रमण किए गए स्थान पर जेसीबी चल दी। यहां नेवी टेंट हाउस के संचालक ने सडक़ पर सामान फैला कर रखा था, जब्त किया गया।

कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक निखिल चंद्राकर, हेमंत नेताम, सुनील सोलंके, दीपमाला कोसरिया, कुश नायक, हेमलता भांडूलकर, गोविंद पत्र, श्यामू सोना, बंसी दीप, निकेतन यादव, राजा हिरवानी मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news