धमतरी

श्रीराम जन्मभूमि शिलान्यास वर्षगांठ महोत्सव पर निकाली बाइक रैली
06-Aug-2022 6:44 PM
श्रीराम जन्मभूमि शिलान्यास वर्षगांठ महोत्सव पर निकाली बाइक रैली

धमतरी, 6 अगस्त। अयोध्या में निर्माणाधीन प्रभु श्रीराम जी का मंदिर बन रहा है। श्रीराम जन्मभूमि शिलान्यास वर्षगांठ को 2 साल पूरे हो गए। इस खुशी में अखंड़ भारत सेना व अखंड हिन्दू समाज धमतरी ने मिलकर उत्सव मनाया। सुबह 8 बजे घड़ी चौक में प्रभु श्रीराम के छायाचित्र का पूजन किया। शाम 4 बजे महिलाओं ने विंध्यवासिनी मंदिर से शहर में बाइक रैली निकाली। शाम 6.15 बजे जय घोष, 6.30 बजे गदा चालन व शाम 6.45 बजे भगवान श्रीराम की संगीतमय आरती हुई। शाम 7 बजे कार सेवकों का स्वागत हुआ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news