बलरामपुर
श्री श्री अखंड संकीर्तन यज्ञ में सैकड़ों शामिल
06-Aug-2022 8:21 PM
रामानुजगंज, 6 अगस्त। सागर फाउंडेशन के प्रमुख एवं नगर अध्यक्ष रमन अग्रवाल के द्वारा श्री श्री अखंड संकीर्तन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हुए, वहीं इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि विगत कई वर्षों से सागर फाउंडेशन के तत्वावधान में श्री श्री अखंड संकीर्तन यज्ञ का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी श्री श्री अखंड संकीर्तन यज्ञ को लेकर विगत कई दिनों पूर्व से व्यापक स्तर में तैयारियां की जा रही थी।
संकीर्तन का प्रारंभ 5 अगस्त को प्रात: 11 बजे से प्रारंभ हुआ, जो 24 घंटे चला, वहीं संकीर्तन का समापन 6 अगस्त शनिवार को प्रात: 11 बजे हुआ। इस दौरान धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी सम्मिलित हुए। इस दौरान विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।