कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 6 अगस्त। स्थानीय भाजपा कार्यालय अटल सदन में विधानसभा स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक विधानसभा व जिला प्रभारी श्रीनिवास राव मद्दी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जहां कार्यकर्ताओं को मिशन 2023 के लिए जुटने किया गया।
आज़ादी के अमृत महोत्सव के रूप में हर घर तिरंगा कार्यक्रम 9 से 15 अगस्त तक प्रदेश भर में मनाया जाना है। इसी के तहत जिले में इसकी रूपरेखा व आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख वक्ताओं में शामिल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लता उसेंडी, जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद वं देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने भाजपा का हर कार्यकर्ता 9 से 11 अगस्त तक हर घर, प्रतिष्ठान चौराहों, भवनों में तिरंगा फहराने और तिरंगे झंडे की सम्मान की रक्षा का संकल्प करने प्रयत्नशील होगा। अत: सभी को हर घर तिरंगा अभियान में जुटने कहा गया है।
इसके अतिरिक्त महापुरुषों की मूर्तियों और स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। वहीं युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उक्त सभी कार्यक्रम उत्साह, देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत होकर गरिमापूर्ण ढंग से बनाए जाएँगे।
इस दौरान जसकेतु उसेंडी, अमित माहेश्वरी, ओमप्रकाश टावरी, जितेंद्र सुराना, चंदन साहू, जैनेंद्र ठाकुर, संतोष पात्र, अश्विनी पांडे, प्रतोष त्रिपाठी, प्रदीप नाग, विकी रवानी, नागेश देवांगन, महेंद्र पारख, दिलावर कापडिय़ा, सुभाष पाठक सहित सभी मंडलों और मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व महामंत्री के साथ बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।