धमतरी

भारत जोड़ो पदयात्रा के लिए कुरुद के कांग्रेसी तैयार
07-Aug-2022 3:50 PM
भारत जोड़ो पदयात्रा के लिए कुरुद के कांग्रेसी तैयार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 7 अगस्त।
कुरुद विधानसभा में 9 से 14 अगस्त तक भारत जोड़ो पदयात्रा अभियान के लिए बैठक कर कांग्रेसी नेताओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर सभी को निष्ठापूर्वक यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।


शनिवार को कांग्रेस भवन कुरुद में भारत जोड़ो अभियान के संबंध में हुई बैठक में यात्रा प्रभारी चंदन बाफना, राजेश साहू द्वारा इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। भरत नाहर, राजकुमारी दीवान, हेमंत साहू, बसंत साहू ने पदयात्रा को सफल बनाने सभी को भिडऩे की जरूरत बताई। ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि 9 अगस्त सुबह 10 बजे कुरुद से यात्रा प्रारम्भ होगी जो चर्रा, कोकड़ी, बानगर, परसवानी के बाद मंदरौद में समाप्त होगी। इसी तरह 10 अगस्त को परखन्दा से सिरसिदा, गुदगुदा, चारभाठा, नारी होते हुए गोजी में जाकर समाप्त होगी। यात्रा के दौरान गाँवों में आम सभा, नुक्कड़ सभा के माध्यम से केंद्र सरकार की विफलता और प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी जन-मन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।


बैठक में गौरीशंकर शुक्ला, प्रहलाद चन्द्राकर, रमाशंकर वाजपेयी, रमेशर साहू, डीलन चन्द्राकर, रजत चन्द्राकर, सुचिता मनोज अग्रवाल, थानेश्वर ईश्वरी तारक, देवव्रत साहू, उमाशंकर साहू, चंद्रकांत चन्द्राकर, कृष्ण कुमार, तुकेश साहू ,चंद्रप्रकाश देवांगन, लव चन्द्राकर, महिम शुक्ला, लेखराम साहू, रोशन चन्द्राकर, पुरनेन्द्र साहू ,योगेश, रुद्रनाथ, नेतराम साहू, मुकेश कश्यप आदि शामिल थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news