महासमुन्द

अलग-अलग सडक़ हादसे में एएसआई, ग्रामीण की मौत, दो घायल
07-Aug-2022 5:31 PM
अलग-अलग सडक़ हादसे में एएसआई, ग्रामीण की मौत, दो घायल

'छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 अगस्त।
खल्लारी थाने में पदस्थ एएसआई की शुक्रवार रात सडक़ हादसे में मौत हो गई। घटना राष्ट्रीय राजामर्ग 353 ग्राम चुरकी के पास की बताई जा रही है। अंधेरा होने के कारण हादसा कैसे हुआ, पता नहीं चल पाया है। इस मामले में खल्लारी पुलिस जांच में जुट गई है। मालूम हो कि बीते 3 अगस्त को बागबाहरा थाना क्षेत्र के सोनापुट्टी रोड नहर पुलिया के पास हुए हादसे में एक ग्रामीण की भी मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर नहर ने उतर गई थी। इससे तीनों को चोटें आई थी। ये तीनों शादी कार्यक्रम से वापस अपने गांव लौट रहे थे। घटना समय लगभग रात 11 बजे की बताई जा रही है।

खल्लारी थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि थाने में पदस्थ एएसआई तीर्थराज गुलेंन्द्र 5 अगस्त को ड्यूटी में तुमगांव गए थे। रात को 8 बजे ये अपनी बाइक से खल्लारी आ रहे थे। एनएच. 353 ग्राम चुरकी के पास दुर्घटना हो गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही टीम खून से लथपथ एएसआई को महासमुंद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन कल 6 अगस्त को उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं आ रहा था। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया। 

कोतवाली पुलिस ने एएसआई की हालत को देखते हुए जल्द रायपुर पहुंचाने फ ालो पॉयलेटिंग की व्यवस्था की और तेज रफ्तार से रायपुर लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना में बागबाहरा पुलिस के अनुसार ग्राम घुंचापाली निवासी विक्रम बरिहा, संतोष बरिहा व हेमलाल ध्रुव बाइक से विवाह  कार्यक्रम में शामिल होने सोनापुट्टी गए थे। रात को ही ये तीनों वापस अपने गांव घुंचापाली लौट रहे थे। बाइक को हेमलाल ध्रुव चला रहा था। रात 11 बजे जैसे ही सोनापुट्टी रोड नहर पुलिया के पास पहुंची, बारिश की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई और नहर के अंदर चले गए। इससे तीनों को गंभीर चोटें आई। 

तीनों को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बागबाहरा लाया गया जहां डाक्टर ने हेमलाल ध्रुव, पिता सुखदेव 38 साल को मृत घोषित कर दिया। वहीं विक्रम व संतोष को रेफर किया गया तो परिजनों ने इलाज के लिए महासमुंद के निजी अस्पताल लाया। अस्पताल में दोनों की स्थिति ठीक है। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news