रायगढ़

घर में खाना बना रही महिला पर गिरी गाज स्थिति गंभीर, अस्पताल में भर्ती
07-Aug-2022 6:11 PM
घर में खाना बना रही महिला पर गिरी गाज स्थिति गंभीर, अस्पताल में भर्ती

रायगढ़, 7 अगस्त।  घर मे खाना बना रही महिला पर गाज गिरने से गंभीर रूप से झुलस जाने की वजह से उसे उपचार हेतु मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी नाजुक बनी हुई है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुशमेल निवासी सरस्वती गुप्ता 35 साल, पति बिशी गुप्ता आज शाम तकरीबन 5 बजे अपने घर मे खाना बना रही थी। इसी दौरान तेज गरज के साथ महिला पर आकाशीय गाज गिरने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में महिला को उपचार हेतु रायगढ़ लाकर मेट्रो अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। 
जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news