रायगढ़

राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता में छात्रों का चयन
07-Aug-2022 6:16 PM
राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता में  छात्रों का चयन

 नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र जगदलपुर प्रतियोगता में शामिल हुए 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 7 अगस्त।  शासकीय नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र लगातार खेल प्रतिगताओ में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। पिछले दिनों योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे शासकीय नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र छात्राओं ने काफी संख्या में हिस्सा लिया। जिसमे तीन छात्र - छात्रा राहुल चक्रधारी ,प्रदीप केवट और गरिमा चैहान का चयन राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा योगा प्रतियोगिता के लिए किया गया। ये योगा खिलाड़ी 4 अगस्त से 7 अगस्त तक जगदलपुर में आयोजित योगा प्रतियोगिता में शामिल हुए। यहां भी इन्होंने बेहतर प्रदर्शन कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने से स्कूल की प्राचार्या  श्रीमती रूबी वर्गीस, खेल शिक्षक अभिषेक गुप्ता और स्कूल के अन्य शिक्षको ने इन्हे शुभकामनाएं दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news