महासमुन्द

कलेक्टर ने सी.मार्ट में खरीदी सामान, सजावट की तारीफ
07-Aug-2022 6:33 PM
कलेक्टर ने सी.मार्ट में खरीदी सामान, सजावट की तारीफ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 अगस्त।
कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने कल महिला समूहों द्वारा निर्मित घरेलू उत्पादों की सी.मार्ट में खरीदी की। उन्होंने रसोई में उपयोगी मसाले और स्नान में उपयोग आने वाली दैनिक सामग्री खरीदी। उनके साथ गए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक और साथ आए अधिकारियों ने अपने उपयोग का समान लिया। 

कलेक्टर ने सामग्री की हाथ ट्राली ले कर सी.मार्ट में रखी सामग्री देखी और घर के उपयोग में आने वाला समान खऱीदा। उन्होंने सी.मार्ट की सलीके से रखे गए समान और सजावट की तारीफ़ की। दीदियों से बातचीत की। बिहान दीदियों ने कलेक्टर को बताया कि बड़ी,  पापड़, अचार, साबुन, अगरबत्ती, एलईडी बल्ब आदि की बिक्री काफ़ी है। कलेक्टर ने कहा कि समान पूरी गुणवत्ता का हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाए। गुणवत्ता से कोई समझौता न करें। क्वालिटी मेंटेन रखें। 

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित सामग्री के लिए बाज़ार मिले। इसलिए शासन द्वारा पूरे प्रदेश में सी.मार्ट खोलने जा रही है। ताकि ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाई गयी सामग्री ग्राहकों को एक छत के नीचे आसानी से मिले। शुरुआत में कुछ दिक्क त आ सकती है। धीरे-धीरे ग्राहकों का स्थानीय स्तर पर बने शुद्द समान की बिक्री में और तेजी आएगी। उन्होंने उत्पादित बिक्री बढ़ाने पर बल देते हुये कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि सी मार्ट का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों एवं महिला स्व सहायता समूहों, कुम्भकारों, अन्य पारंपरिक कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही सी.मार्ट के माध्यम से स्थानीय निवासियों को रोजग़ार के बेहतर अवसर और नागरिकों को एक ही स्थान पर गुणवत्तायुक्त वस्तुएं उचित कीमत मिले। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news