महासमुन्द

आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल बसना पहुंचे डॉ. आलोक, कहा-अद्भुत है
07-Aug-2022 7:02 PM
आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल बसना पहुंचे डॉ. आलोक, कहा-अद्भुत है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 7 अगस्त। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला कल शनिवार को महासमुंद जिले के एक दिवसीय दौरे पर आए। वे अपने दौरे के अंत में बसना के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल पहुंचे। विधार्थियों और शिक्षकों से बात की। उनके साथ कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, सीईओ जिला पंचायत एस आलोक, एसडीएम नम्रता जैन, डीईओ एस चन्द्रसेन सहित अन्य विभागों के अधिकारी साथ थे।

प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला ने विद्यालय को देख कर अद्भुत कहा। उन्होंने प्राचार्य और शिक्षकों के पढ़ाने स्कूल की व्यवस्था विशिष्ट प्रयोगशाला, अच्छा पुस्तकालय, उत्कृष्ट सीखने का माहौल आदि की प्रशंसा और तारीफ़  की। यहंा से जाने के बाद उन्होंने कलेक्टेर को अंग्रेज़ी में मेसेज किया कि जिसका सार है कि प्राचार्य और शिक्षक असाधारण हैं।

छात्र बहुत अच्छे हैं। विशिष्ट प्रयोगशालाएं, अच्छा पुस्तकालय, उत्कृष्ट सीखने का माहौल, अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के बीच अच्छा समन्वय है। उन्होंने इसके लिए कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर, एसडीएम सरायपाली नम्रता जैन सहित डीईओ को बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। श्री शुक्ला ने सबसे पहले महासमुंद विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। उसके बाद पिथौरा के बागरपाली गोठान का अवलोकन कर महिला समूह की महिलाओं से बातचीत की और गतिविधियां देखी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news