राजनांदगांव

आजादी के 75वें वर्ष को महापर्व के रूप मे मनाने जा रही है भाजपा
07-Aug-2022 7:44 PM
आजादी के 75वें वर्ष को महापर्व के रूप मे मनाने जा रही है भाजपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 अगस्त।
आजादी के 75वें वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने की तैयारी के लिए भाजपा मंडल छुरिया द्वारा छुरिया के साहू धरमशाला में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिपं अध्यक्ष गीता घासी साहू, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष हीरेन्द्र साहू समेत अन्य लोग शामिल थे।

बैठक में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगाने व प्रभातफेरी तिरंगा यात्रा निकालने के संबंध में मार्गदर्शकों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। छुरिया भाजपा मंडल के हर घर तिरंगा अभियान के प्रभारी व जिपं अध्यक्ष गीता घासी साहू ने कहा कि 75वीं आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारतीय स्वाभिमान का प्रतीक है। इसे देखते उन्होंने प्रदेश व जिले के सभी लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।

जिपं अध्यक्ष श्रीमती साहू ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के ऐतिहासिक अवसर पर आयोजित देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने राजनांदगांव जिले में भाजपा एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी प्रदेश, जिला, मंडल में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम और 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक नागरिकों के घरों में, शासकीय कार्यालयों, अशासकीय सामाजिक संस्थानों में भी तिरंगा झंडा लगाने के महा अभियान को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों द्वारा कार्य विभाजन कर जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा रही है। श्रीमती साहू ने कहा कि देश की आजादी के 75ंवे वर्ष को भाजपा महापर्व के रूप में मनाने जा रही है।

इस अवसर पर किरण वैष्णव, ललिता कंवर, खिलेश्वर साहू, घासीराम साहू, राधेश्याम शर्मा, शेखर भारद्वाज, रोमी भाटिया, मनभावनसिंह उइके, चुरामन लाल साहू, मोनू गुप्त, , मयाराम साहू, मनीष जैन; हनीफ कुरैशी, संगीता यादव, शानु यदु, भुनेश्वरप्रसाद साहू, राजेश्वर धुर्वे, कांता साहू, प्रिंस भाटिया, सोहन कुमार साहू, दिलीप साहू, सोनू कसेर, लक्ष्मी यादव, विक्रांत श्रीवास्तव, सुकृत दास साहू, प्रहलाल मंडावी, टीकम साहू, तीरथ विश्वकर्मा, ईश्वरलाल साहू, महेरुक साहू, अशोक सेन, गिरधारी साहू, टामेस कंवर, धन्नालाल यादव, हरिराम, भुनेश्वर प्रसाद साहू, तोरणदास वैष्णव, टामेश कुमार कवर, शानू यदु एवं अन्य लोग शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news