राजनांदगांव

आखिरी सावन सोमवार को सुबह से कांवरियों का रेला
08-Aug-2022 2:46 PM
आखिरी सावन सोमवार को सुबह से कांवरियों का रेला

दिनभर शिवालयों में जलाभिषेक-पूजा अर्चना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 अगस्त।
आखिरी सावन सोमवार को सडक़ों में कांवरियों का रेला रहा। शिवभक्तों ने स्थानीय शिवनाथ नदी से कांवड़ में जल लेकर शिवालयों  का रूख किया। आज सुबह से सडक़ों में बोल-बम का जयघोष होता रहा। वहीं कांवरियों में महिलाओं की भी अच्छी खासी तादाद रही। साथ ही बच्चे भी कांवडिय़ों का रूप लेकर जत्था में शामिल हुए। इस साल सावन मास में भगवान शंकर की पूजा-अर्चना के लिए सोमवार के दिन धार्मिक आयोजन हुआ।

आज  अंतिम सोमवार होने को लेकर भव्य शोभायात्रा निकली। अलग-अलग मंदिरों में भगवा पोशाक में कांवरियों ने जल लेकर अभिषेक किया। मंदिरों में भोलेनाथ की स्तुतिगान करते हुए लोगों का मजमा लगा रहा। शिव मंदिरों में आखिरी सोमवार को पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इससे पहले अलसुबह कांवरिये जल लेने के लिए शिवनाथ नदी के तट पर पहुंचे। इसके बाद अलग-अलग जत्थे में बोलबम की जयघोष करते हुए कांवरियों का कदम मंदिरों की ओर  बढ़ा। आज आखिरी सावन सोमवार होने के कारणपूजा-अर्चना भी दिनभर चली।

महिलाओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान शिव की धार्मिक कथाओं को सुना। घरों में भी आज पूरे दिन धार्मिक वातावरण रहा। कठिन वत रखकर युवतियों ने मनवांछित फल पाने के लिए भगवान शिव की आराधना की। शिव-पार्वती की धार्मिक लोक कथाओं का वचन किया।

कांवरियों ने लहराए तिरंगा, मेयर व भाजपा जिलाध्यक्ष भी शामिल
कांवरियों के जत्थे में घर-घर तिरंगा अभियान का प्रभाव नजर आया। यह अवसर देखकर लोगों में राष्ट्रप्रेम और धर्म की प्रासंगकिता को लेकर सराहा। देश की आजादी के 75वीं सालगिरह के अवसर पर हर घर में तिरंगा लहराने की मुहिम चलाई जा रही है। इस अभियान की महत्ता को देखते कांवरियों ने तिरंगा के साथ कदमताल किया। स्थानीय बागेश्वर मंदिरमें पहुंचकर जत्था में शामिल श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान महापौर हेमा देशमुख, भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव के अलावा किशुन यदु, शिव वर्मा और अन्य भाजपा-कांग्रेसी नेता भी पूजा-अर्चना में शामिल हुए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news