दुर्ग

वोरा की पहल पर स्वास्थ्य सेवाओं में आई तेजी
08-Aug-2022 2:47 PM
वोरा की पहल पर  स्वास्थ्य सेवाओं में आई तेजी

शहर में 2.5 करोड़ से बनेगा 10 हमर क्लिनिक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,  8 अगस्त।
शहर में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। विधायक अरुण वोरा की पहल पर 10 स्थानों पर हमर क्लीनिक (अरबन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर क्क॥ष्ट) का संचालन किया जा रहा है। इन क्लीनिकों को अपग्रेड और निर्माण करने पर 25-25 लाख रुपए खर्च किये जाएंगे। यहां बुखार, डायरिया सहित सामान्य रोगों के मरीजों को इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बीपी, शुगर की जांच के बाद मरीजों को परामर्श व दवाइयां भी दी जाएगी।

वोरा ने शुक्रवार को बोरसी स्थित नगर निगम के जोन कार्यालय में संचालित हमर क्लीनिक का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। वोरा ने  बताया कि शहर में बोरसी भाटा, गुरु घासीदास वार्ड, सतनाम भवन कातुलबोड, तितुरडीह, पुलगांव, पोलसाय पारा, मरार पारा, शांतिनगर उरला, करहीडीह, शंकर नगर में हमर क्लीनिक (अरबन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) का संचालन किया जा रहा है। इनको 25-25 लाख रुपए की लागत से अपग्रेड किया जाएगा।

वोरा ने बताया कि पोटिया में 75 लाख रुपए की लागत से पोटिया प्राथमिक  स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जा चुका है। अब पटरीपार में धमधा नाका स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में संचालित अरबन प्राइमरी हेल्थ सेंटर के लिए 75 लाख की लागत से नए भवन का निर्माण होगा। बघेरा के अरबन प्राइमरी हेल्थ सेंटर में 17 लाख की लागत से ओपीडी कांप्लेक्स का निर्माण सितंबर तक पूरा हो जाएगा।

सीएमएचओ डॉ जेपी मेश्राम ने बताया कि दस स्थानों पर मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए हमर क्लीनिक (यूपीएचसी) का संचालन किया जा रहा है।
अब इन्हें अपग्रेड किया जाएगा। अभी तक यहां एएनएम को पदस्थ किया गया था। अब स्वास्थ्य सेवा का विस्तार करते हुए डॉक्टर व अन्य स्टाफ को पदस्थ किया जा रहा है। मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। इस दौरान एलडरमैन राजेश शर्मा, अलताफ़ अहमद भी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news