धमतरी

अंतिम सावन सोमवार को कांवरियों की भीड़
08-Aug-2022 2:50 PM
अंतिम सावन सोमवार को कांवरियों की भीड़

जलेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 8 अगस्त।
सावन महोत्सव के अंतिम सोमवार को क्षेत्र के शिवभक्तों ने श्रृंगीऋषि पर्वत से जल लेकर पैदल कुरुद पहुंचे। सैकड़ों काँवरियों द्वारा यहां जलेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया।
रविवार को बोल बम सेवा समिति कुरूद द्वारा मेघा नदी तट पर काँवरियों के सेवा हेतु भोजन-भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों कांवरियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। बोल बम सेवा समिति प्रधान भानु चंद्राकर ने बताया कि विगत 20 वर्षों से जारी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी महानदी के तट पर सेवा केम्प लगाया गया। जिसमें संस्था पदाधिकारी, सेवक सदस्यों एवं धर्मप्रेमी लोगों ने काँवरियों की सेवा कर सभी को सावन महोत्सव और काँवर यात्रा की बधाई दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news