धमतरी

सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक नगरी के नए पदाधिकारियों का चुनाव
08-Aug-2022 4:35 PM
सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक नगरी के नए पदाधिकारियों का चुनाव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 8 अगस्त।
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय निर्देशानुसार एक सूत्रीय मांग च्च्वेतन विसंगतिज्ज्को दूर करने हेतु ब्लॉक शाखा नगरी में भी संगठन स्तर पर दिनांक 26/07/2022 को डाईट नगरी के सभा हाल में चुनाव/मनोनयन कार्य संपन्न हुआ। जिसमें सभी सहायक शिक्षकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लेते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों का चुनाव किया।

अध्यक्ष एस.बी.मिर्जा, सचिव गजानंद सोन, कोषाध्यक्ष चंपेश्वर साहू, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद साहू, संगठन मंत्री राजेंद्र टांडेश, महिला प्रकोष्ठ से अध्यक्ष-ममता प्रजापति, उपाध्यक्ष सुश्री चंद्रकुमारी नवरंगे निर्वाचित हुए। कविता साहू सचिव, छनिता साहू कोषाध्यक्ष,संगठन मंत्री कुमारी साहू एवं टोमिन साहू,संरक्षक शशि कला बैरागी, मीडिया प्रभारी योगेश्वरी ध्रुव, कुमुदिनी नेताम,एमन साहू।

ब्लॉक संगठन में सहसचिव कमलेश चंद्राकर,अंकेक्षक अनिल कुमार साहू एवं टिकेश्वर साहू,सलाहकार हरिश्चंद्र कश्यप,कार्यकारिणी सदस्य रूपेश कुमार सिन्हा, शशिकांत बैरागी, देवी राम निषाद, हरीश निर्मलकर, दीपक फरिकार,टीकाराम कुंजाम, कृष्ण कुमार मंडावी, ओंकार सिन्हा,चुरामन साहू, बीरन सिंह नेताम, तोपेन्द्र कुमार साहू, विकेंद्र सरोज, अनुशासन समिति में बसंत कुमार साहू, राजेंद्र वर्मा गिरधरलाल साहू, सुजीत देवांगन व भरत लाल साहू का मनोनयन किया गया।

सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक सचिव गजानंद सोन ने बताया कि सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों को दिनांक 06/08/ 2022 को डाइट नगरी के सभा हाल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया! कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के मूर्ति पर, दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना करके राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के साथ शुरुवात हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एल. बनपेला सेवानिवृत्त प्राचार्य,बृजलाल सार्वा सेवानिवृत्त प्रधान पाठक विशेष अतिथि ,सुरेंद्र प्रजापति के अध्यक्षता में सभी पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया गया।
 इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा सभी शिक्षकों को अपने पद के अनुरूप कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में सहभागिता प्रदान करने की अपील की गई व नई ऊर्जा के साथ समाज को मुख्यधारा में जोड़ते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अपने अनुभव साझा किया। सुरेंद्र प्रजापति द्वारा संगठन को कैसे मजबूत बनाएं इस पर अपना अनुभव व महत्व बताते हुए संगठन की उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में गोविंद साहू, चंद्रभान गजपाल,महेश कुमार सोन, नागेश टिकरिया, सुनील कुमार सिन्हा,रोहित कुमार साहू, रूपेंद्र कुमार साहू, यूरेश कुमार झारिया का विशेष योगदान रहा। हुलास सूर्याकर के द्वारा कार्यक्रम संचालन किया गया। इस कार्यक्रम में सुनीता सिन्हा, पवन कुमार देवांगन,कृष्ण कुमार साहू,सी.के. साहू,संजय पटेल एवं ब्लॉक के सभी सहायक शिक्षक साथी उपस्थित थे। संगठन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शरीफ बेग मिर्जा एवं प्रकाश चंद साहू उपाध्यक्ष, टिकेश्वर साहू के द्वारा समस्त अतिथियों एवं उपस्थित सहायक शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news