धमतरी

जिले में अब तक 717 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
08-Aug-2022 5:41 PM
जिले में अब तक 717 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

धमतरी, 8 अगस्त। जिले में एक जून से अब तक 717.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जहां सबसे अधिक नगरी तहसील में 868.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं भखारा तहसील में सबसे कम 522.5 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इसी तरह कुकरेल तहसील में 868 मिलीमीटर, धमतरी में 815.1 मिलीमीटर, मगरलोड में 693.8 मिलीमीटर और कुरूद तहसील में 537.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में आज की औसत वर्षा 27.3 मिलीमीटर दर्ज की गई है। आज सबसे अधिक मगरलोड तहसील में 33 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई, वहीं सबसे कम कुकरेल तहसील में 22.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसी तरह नगरी तहसील में 32.3 मिलीमीटर, कुरूद में 27.3 मिलीमीटर, धमतरी में 26.4 मिलीमीटर और भखारा तहसील में आज 22.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news