राजनांदगांव

आजादी की हीरक जयंती पर कांग्रेस की गौरव यात्रा का आगाज
09-Aug-2022 12:58 PM
आजादी की हीरक जयंती पर कांग्रेस की गौरव यात्रा का आगाज

नांदगांव विस के गांव-गलियों में पैदल निकले कांग्रेसियों ने राष्ट्रप्रेम की भावना जगाने लगाए नारे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 अगस्त।
देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ यानी हीरक जयंती पर कांग्रेस ने मंगलवार को प्रांतव्यापी गौरव यात्रा का राजनंादगांव विधानसभा में आगाज किया। प्रदेश संगठन और मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुरूप 75 किमी पैदल का लक्ष्य तय कर संगठन ने गौरव यात्रा की शुरूआत की है। राजनंादगांव विधानसभा के सिंघोला से यात्रा की मां भानेश्वरी कीपूजा-अर्चना के बाद शुरूआत हुई। पहले दिन यह यात्रा सिंघोला से शुरू होकर सुरगी में समाप्त होगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा की अगुवाई में सिंघोला में विधि-विधान से यात्रा की शुरूआत से पूर्व  देवी मां भानेश्वरी की पूजा-अर्चना की गइ। इसके बाद विश्व आदिवासी दिवस होने के अवसर पर बैगाओं का सम्मान किया गया। साथ ही कांग्रेसियों ने श्रमदान भी किया।

मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गांव-गली में घूमते हुए लोगों में आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों से जुड़ी वीरगाथा लोगों को सुनाई। भारतमाता के प्रति राष्ट्रभावना पैदा करने का उद्देश्य लिए इस यात्रा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के संबंध में भी कांग्रेसियों ने जानकारी लोगों तक पहुंचाई। उधर हाथ में तिरंगा लेकर निकली कांग्रेसियों की यात्रा में हुजूम उमड़ पड़ा। कांग्रेसियों ने गांव-गली में घूमकर देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर महान सेनानियों के जीवनकाल और उनकी उल्लेखनीय भूमिकाओं के संंबंध में जानकारी प्रदन की। यह यात्रा विधानसभावार आगामी 14 अगस्त तक चलेगी। इस यात्रा में जिला संगठन प्रभारी अरूण सिसोदिया, महापौर हेमा देशमुख, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पदम कोठारी, श्रीकिशन खंडेलवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, आफताब आलम, अशोक फडऩवीस, अमित चंद्रवंशी, मनीष गौतम, संतोष पिल्ले, निखिल द्विवेदी, विनय झा, बबलू सोनी, मेहुल मारू समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।

यात्रा में बारिश खलल
आज से शुरू हुए कांग्रेस के गौरव यात्रा में बारिश ने खलल डाला। मंगलवार को पहले दिन यात्रा के शुरूआत होते ही कुछ घंटों में मूसलाधार बारिश हुई। जिसके चलते यात्रा को गांव में रोकना पड़ा। इधर यात्रा में बारिश के बाधा उत्पन्न होने से कांग्रेसियों को  दिक्कतें हुई।

यात्रा के पूर्व बनी रणनीति
इस यात्रा के पहले शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के नेतृत्व में 8 अगस्त को कांग्रेस भवन में बैठक आयोजित कर पदयात्रा के संबंध में रणनीति बनाई गई। बैठक में शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पार्षद दल, एल्डरमैन समेत अन्य कांग्रेसी शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news