राजनांदगांव

नए प्रदेश अध्यक्ष साव की नियुक्ति का नांदगांव के भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
09-Aug-2022 3:13 PM
नए प्रदेश अध्यक्ष साव की नियुक्ति का नांदगांव के भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

कहा - 2023 विस चुनाव में सरकार बनना तय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 अगस्त।
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर बिलासपुर सांसद अरूण साव की नियुक्ति कर दी है। अगले साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व संगठन में हुए बदलाव को बेहद अहम माना जा रहा है।

राजनांदगांव के भाजपा नेताओं ने उनकी नियुक्ति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में श्री साव के कुशल नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। पार्टी की जीत सुनिश्चित दिख रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कहा कि पार्टी आलाकमान का निर्णय शिरोधार्य है। पार्टी नेतृत्व ने सोंच-समझकर नियुक्ति की है। निश्चित तौर पर इसका बेहतर सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा ने कहा कि नवमनोनीत  प्रदेश अध्यक्ष की कुशल अगवाई में भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ जंग लड़ेगी। अगले साल के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ताजपोशी तय है।

जिले के वरिष्ठ आदिवासी व भाजपा नेता एमडी ठाकुर ने कहा कि नए अध्यक्ष के रूप में श्री साव की ताजपोशी का स्वागतेय कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में मजबूत होगी। 2023 में भाजपा की राज्य में सत्ता तय है। कांग्रेस को दमखम के साथ सत्ता से भी बेदखल करेंगे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news