धमतरी

कुर्मी समाज की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव
09-Aug-2022 3:39 PM
कुर्मी समाज की महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

कुरुद, 9 अगस्त। राम जानकी चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज कुरुदराज द्वारा पौधरोपण एवं सावन झूला झूलकर हर्षोल्लास के साथ महोत्सव मनाया गया।
 सोमवार को चन्द्राकर भवन कुरूद में आयोजित सावन महोत्सव कार्यक्रम में समाज की महिलाओं के उत्साहवर्धन हेतु विभिन्न खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बढ़-चढक़र अपने पंसद के खेल में भाग लेकर अपनी प्रतिभा कौशल की प्रस्तुति दी।
समाज की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागी महिलाओं को पुरस्कृत कर उनका हौसला अफजाई की गई। इस मौके पर महिलाओं ने सावन झूला झूलकर पर्व का भरपूर आनंद उठाया। साथ ही समाजिक भवन के प्रांगण में फलदार-फूलदार व छायेदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित थीं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news